भाजपा की चुनावी तैयारी:,आज रात पहुंचेंगे पटना,बेगूसराय और डेहरी में कल क्षेत्रीय परिषद की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को तेज कर चुके हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर रात 9 बजे पटना पहुंचे। उनके इस दौरे को भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अमित शाह सुबह 18 सितंबर को डेहरी-ऑन-सोन के लिए रवाना होंगे। वहां वह मगध और शाहाबाद के 10 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को तेज कर चुके हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 8.45 में पटना पहुंचेंगे। यहां वह होटल मौर्या में रात्रि विश्राम करेंगे।उनके इस दौरे को भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अमित शाह कल सुबह 11.30 बजे यानी 18 सितंबर को डेहरी-ऑन-सोन के लिए रवाना होंगे। वहां वह मगध और शाहाबाद के 10 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी।
बेगूसराय में क्षेत्रीय परिषद की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह का यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को धारदार बनाने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि डेहरी की बैठक के बाद अमित शाह बेगूसराय जाएंगे। वहां भी वह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। जिसमें खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय और पटना जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।बता दें कि अमित शाह खुद समीक्षा करेंगे कि संगठनात्मक स्तर पर भाजपा की तैयारियां कितनी मजबूत हैं और किन बिंदुओं पर और मजबूती की आवश्यकता है।
बेगूसराय में क्षेत्रीय परिषद की बैठक
डेहरी की बैठक के बाद अमित शाह बेगूसराय जाएंगे, जहां वह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इन बैठकों में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।इस बार खास बात यह है कि अमित शाह ने नीचे से लेकर शीर्ष स्तर तक के सभी पदाधिकारियों और संगठनों को इन बैठकों में शामिल रहने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा की संगठनात्मक ताकत और चुनावी रणनीति पर जोर देता है। वहीं डेहरी और बेगूसराय की बैठकें चुनाव से पूर्व निर्णायक मानी जा रही हैं और पार्टी की सक्रियता को दर्शाती हैं।