महागठबंधन में नेताओं को बस लॉलीपॉप दिया जा रहा..बोले मांझी-को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष होना,सीएम फेस बनना नहीं होता
राजधानी पटना में महागठबंधन की गुरुवार को तीन घंटे तक चली मीटिंग के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इससे ये क्लियर है कि, महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हो सकते हैं। वहीं RJD से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी दो टूक में कह दिया कि तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हैं। अब...

राजधानी पटना में महागठबंधन की गुरुवार को तीन घंटे तक चली मीटिंग के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इससे ये क्लियर है कि, महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हो सकते हैं। वहीं RJD से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी दो टूक में कह दिया कि तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हैं। अब इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, महागठबंधन में नेताओं को बस लॉलीपॉप दिया जा रहा है।
एनडीए में चेहरा सिर्फ नीतीश कुमार होंगे-मांझी
केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि - वहां कोई एकजुटता नहीं है। तेजस्वी को महागठबंधन का नेता नहीं बनाया गया है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में चुनाव से पहले ऐसा ही हुआ था। को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाना, पीएम या सीएम चेहरा घोषित करना नहीं होता है। मांझी ने आगे कहा, एनडीए के सभी दल मिलकर तैयारी कर रहे हैं। कौन कहां से लड़ेगा, इसका निर्णय बैठक में लिया जाएगा। एनडीए में चेहरा सिर्फ नीतीश कुमार होंगे। उनके नेतृत्व में ही 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। हम सभी ने यह निर्णय ले लिया है। इस पर कोई भ्रम नहीं है।
इन लोगों में कोई एकता नहीं है- मांझी
वहीं जब मांझी से पूछा गया कि महागठबंधन की मीटिंग के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने सीएम फेस पर कुछ नहीं कहा। इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जब तय ही नहीं हुआ है तो वो क्या बोलेंगे। इन लोगों में कोई एकता नहीं है। सिर्फ ख्याली पुलाव पकाते हैं। इस तरह का गठबंधन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं हो सकता है। गौरतलब हो कि बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने CM फेस पर सीधे तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी ही महागठबंधन को लीड करेंगे। CM फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। उन्होंने कहा, 'NDA में CM फेस को लेकर भारी कंफ्यूजन है।'