बिहार चुनाव के बीच प्रशासन सतर्क: पटना DM त्यागराजन का बड़ा आदेश,सभी अधिकारी रहेंगे ड्यूटी पर

बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनज़र पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में जिला, प्रमंडल, प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय...

बिहार चुनाव के बीच प्रशासन सतर्क: पटना DM त्यागराजन का बड़ा आदेश,सभी अधिकारी रहेंगे ड्यूटी पर

बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनज़र पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में जिला, प्रमंडल, प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

 अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना काफी महत्वूपर्ण
बता दें कि जिलाधिकारी कार्यालय, पटना की गोपनीय शाखा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इस वर्ष दिवाली का त्योहार 20.10.2025 को मनाया जाएगा। इसके बाद आस्था का महापर्व छठ 25.10.2025 को नहाय-खाय से शुरू होकर 28.10.2025 को सुबह अर्ध्य के साथ संपन्न होगा। इस मौके पर विधि-व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अनुमंडलवार मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। इन त्योहारों के अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर से लेकर अनुमण्डल स्तरीय/क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना काफी महत्वूपर्ण है।

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी अंतिम चरण में
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी पदाधिकारी या तकनीकी कर्मी को अत्यधिक आवश्यक कारणों से छुट्टी चाहिए, तो उन्हें वरिष्ठ प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण बताते हुए आवेदन करना होगा। अनुमति मिलने के बाद ही मुख्यालय छोड़ने की इजाज़त दी जाएगी।पटना प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।  बता दें कि त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए प्रशासन इस तरह के निर्देश जारी करती रहती है।