पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में बिजली विभाग अधिकारी विवेकानंद के तीन ठिकानों पर EOU ने छापेमारी

पटना: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी विवेकानंद के तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई पटना, सीवान और समस्तीपुर में एक साथ चल रही है।सुबह से ही EOU की टीम दस्तावेजों और संपत्ति के ब्योरे की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार विवेकानंद पर लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप थे।...

पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में बिजली विभाग अधिकारी विवेकानंद के तीन ठिकानों पर EOU ने छापेमारी

पटना: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी विवेकानंद के तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई पटना, सीवान और समस्तीपुर में एक साथ चल रही है।सुबह से ही EOU की टीम दस्तावेजों और संपत्ति के ब्योरे की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार विवेकानंद पर लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप थे।

इंजीनियर के अकाउंट में 45 लाख के करीब
EOU ने इस कार्रवाई के लिए अदालत से अनुमति प्राप्त की और उसी के तहत तीनों स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम संपत्ति, बैंक दस्तावेज और अन्य संबंधित कागजातों का सत्यापन कर रही है।इस मामले की जांच जारी है और अधिकारी जल्द ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर सकते हैं।मिली जानकारी के अनुसार दानापुर में टीम को इंजीनियर विवेकानंद के 22 अचल संपत्ति की जानकारी मिली है। जिसके बाद यह करवाई कि जा रही है। इंजीनियर के अकाउंट में 45 लाख के करीब है।

पटना: दानापुर में विवेकानंद के रूपसपुर में काश्यप ग्रीन सिटी के फ्लैट नंबर-601 में रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि ये फ्लैट उन्हीं के नाम से है। 2 गाड़ियों में 6 अफसरों की टीम रेड मारने पहुंची है।

सीवान: आंदर ढाला के पास विवेकानंद के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड चल रही है। 30 सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। हर टीम में 10-10 अधिकारी हैं। छापेमारी के दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सीवान में उनके 3 घर हैं। एक में वो रहते हैं बाकी को किराए पर दे रखा है।

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में वास्तु विहार, फेज-1 में EOU ने कार्रवाई की है। सुबह करीब 6 बजे 10 सदस्यीय टीम ने यहां रेड की है।