पवन सिंह–ज्योति तलाक मामला: आज कोर्ट में सुनवाई, हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद में आज एक अहम मोड़ आने वाला है। आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में बुधवार....

पवन सिंह–ज्योति तलाक मामला: आज कोर्ट में सुनवाई, हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद में आज एक अहम मोड़ आने वाला है। आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में बुधवार को इस मामले की सुनवाई निर्धारित है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

‎बता दें कि सुनवाई से पहले पवन सिंह आरा के महौली गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कोर्ट के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि यह सुनवाई इस बहुचर्चित मामले में आगे की दिशा तय कर सकती है।

‎वहीं, पिछली सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह का भावुक पक्ष सामने आया था। कोर्ट में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था—“मुझे न्याय चाहिए।” इस दौरान वे भावुक होकर रो पड़ी थीं, जिससे मामले ने और संवेदनशील रूप ले लिया।अब सभी की निगाहें आज की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां दोनों पक्षों की दलीलें एक बार फिर कोर्ट के सामने रखी जाएंगी।