गैस बुकिंग पर नए नियम लागू, उज्ज्वला और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर असर,OTP और e-KYC हुआ अनिवार्य ‎

राजधानी पटना में घरेलू LPG सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि गैस बुक कराने के बाद लोगों....

गैस बुकिंग पर नए नियम लागू, उज्ज्वला और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर असर,OTP और e-KYC हुआ अनिवार्य ‎

‎राजधानी पटना में घरेलू LPG सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि गैस बुक कराने के बाद लोगों को 10-10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में रोजाना करीब 27 हजार सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है, जबकि सप्लाई 33 हजार से ज्यादा की जा रही है। इसके बावजूद 1.55 लाख से अधिक सिलेंडरों का पुराना बैकलॉग अब भी सिस्टम पर भारी पड़ रहा है।

‎ अधिकारियों को सख्त निर्देश

‎स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रत्यय अमृत ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को तेल कंपनियों और जिला प्रशासन के साथ हुई हाई-लेवल बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पहले बैकलॉग को खत्म किया जाए।साथ ही LPG की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनियमितता करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

‎पैनिक बुकिंग’ पर रोक के लिए बदले नियम

‎गैस की किल्लत को कृत्रिम रूप से बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग नियमों में अहम बदलाव किया है।अक्सर लोग गैस खत्म होने से पहले ही बुकिंग कर देते हैं, जिसे ‘पैनिक बुकिंग’ कहा जाता है। अब नए नियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार अनिवार्य होगा (पहले 45 दिन था)। इससे जरूरतमंद उपभोक्ताओं को जल्दी गैस मिल सकेगी।

‎उज्ज्वला और सिंगल कनेक्शन वालों के लिए अलग नियम

बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। इस योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए अगली बुकिंग 45 दिन बाद ही संभव होगी। वहीं सिंगल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता 25 दिन बाद ही बुकिंग कर सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में कई जगह 45 दिन का इंतजार अनिवार्य रखा गया है।

‎OTP और e-KYC अब अनिवार्य

‎इसके अलावा गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए नए सुरक्षा नियम भी लागू किए गए हैं। जैसे डिलीवरी के समय OTP बताना जरूरी होगा।e-KYC पूरा नहीं होने पर बुकिंग रद्द की जा सकती है।वहीं प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार का दावा है कि जल्द ही बैकलॉग खत्म कर सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।