बिहार में सियासी हलचल तेज: एक हफ्ते में नई सरकार संभव, 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन....

बिहार में सियासी हलचल तेज: एक हफ्ते में नई सरकार संभव, 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन संभव है।

दिल्ली दौरा और शपथ कार्यक्रम
मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार, नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि उस दिन केवल वही शपथ लेंगे, जबकि बिहार से निर्वाचित भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नित‍िन नवीन, केंद्रीय राज्‍यमंत्री रामनाथ ठाकुर व राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का शपथ 16 अप्रैल को शपथ ग्रहण करेंगे। 

पटना वापसी और NDA बैठक
11 अप्रैल को पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल की बैठक बुला सकते हैं। इस बैठक में वे पद छोड़ने की जानकारी देंगे और उसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे।

10 अप्रैल को दिल्ली में बिहार भाजपा की एक अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अम‍ित शाह के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी, व‍िजय कुमार सिन्‍हा  समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।गौरतलब है कि वे पहले ही विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।