जेल से बाहर...अब बेटे के साथ अनंत सिंह का नया अवतार,काले घोड़े पर बेटा, बगल में बाहुबली पिता
अपने बेबाक अंदाज और अलग शैली के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वे अपने छोटे बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाते नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में अनंत सिंह अपने बेटे को घोड़े पर बैठाकर संतुलन बनाना सिखाते...
अपने बेबाक अंदाज और अलग शैली के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वे अपने छोटे बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाते नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में अनंत सिंह अपने बेटे को घोड़े पर बैठाकर संतुलन बनाना सिखाते दिख रहे हैं। वीडियो पटना के सचिवालय क्षेत्र के आसपास शूट किया गया बताया जा रहा है, जहां सड़क किनारे लोगों की भीड़ भी जुटी दिखाई दे रही है। बेटे को घोड़े पर बैठाने के बाद वे खुद पास बैठकर उसकी निगरानी करते नजर आते हैं।
घोड़ों के शौकीन हैं अनंत सिंह
गौरतलब है कि अनंत सिंह को घोड़ों का काफी शौक है और उनके पास कई महंगे घोड़े मौजूद हैं। वीडियो में दिख रहा काला घोड़ा भी उनके खास और महंगे घोड़ों में से एक बताया जा रहा है।अनंत सिंह अपने छोटे बेटे अभिनव को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वे अपने बेटे को आईपीएस अधिकारी बनाना चाहते हैं। वहीं, अभिनव ने भी पिता के इस सपने को पूरा करने की इच्छा जताई है।
जमानत के बाद फिर सक्रिय हुए छोटे सरकार
बता दें कि अनंत सिंह हाल ही में दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। इस मामले में उन्हें और अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।वहीं अनंत सिंह ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा था कि यदि नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो वे भी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में उनके बेटे को ही चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।













