प्रशांत किशोर पर फर्जी सोशल मीडिया पेज चलाने का आरोप, BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत,कहा- घटिया राजनीति कर रहे हैं ​​​​​​​PK

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया को लेकर हलचल मच गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर भाजपा के नाम पर जन सुराज के प्रचार में जुटी है। इस मामले को लेकर उन्होंने बिहार पुलिस की साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई...

प्रशांत किशोर पर फर्जी सोशल मीडिया पेज चलाने का आरोप, BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत,कहा- घटिया राजनीति कर रहे हैं ​​​​​​​PK

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया को लेकर हलचल मच गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर भाजपा के नाम पर जन सुराज के प्रचार में जुटी है। इस मामले को लेकर उन्होंने बिहार पुलिस की साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 साइबर थाने में शिकायत दर्ज 
 
BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मुताबिक, कुछ फर्जी सोशल मीडिया ID से भाजपा का नाम और प्रतीक चिह्न इस्तेमाल करते हुए जन सुराज से जुड़ी पोस्ट, वीडियो और कंटेंट शेयर किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सीधे तौर पर साइबर क्राइम और लोकतंत्र के साथ धोखा करार दिया।“यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। भाजपा के नाम पर बने इन पेजों से जनता को गुमराह किया जा रहा है। हमने इसकी गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है,”

प्रशांत किशोर पर सीधे हमले

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे घटिया राजनीति कर रहे हैं। जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। जायसवाल ने दावा किया कि ऐसे करीब एक दर्जन फर्जी पेज बनाए गए हैं, जिनमें भाजपा के प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल करते हुए पार्टी विरोधी बातें और जन सुराज का प्रचार किया जा रहा है।दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा इस मामले में किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने साइबर पुलिस को इन फर्जी अकाउंट्स को तुरंत बंद करने का अनुरोध किया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  बिहार चुनाव से पहले जहां हर दल सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है, वहीं भाजपा और जन सुराज के बीच यह नया विवाद राजनीतिक गर्मी बढ़ा रहा है। अब देखना होगा कि साइबर पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और क्या प्रशांत किशोर इस पर कोई सफाई देते हैं।