मुंगेर और भागलपुर में पिंक बस सेवा की तैयारी,बस स्टॉपेज का होगा निरीक्षण
भागलपुर की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार राज्य परिवहन निगम ने नवगछिया और जगदीशपुर रूट पर पिंक बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका मकसद महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एक-एक और पिंक बस उपलब्ध कराई जाएगी।हालांकि, पिछले दिनों भागलपुर परिवहन प्रमंडल को राज्य परिवहन निगम द्वारा 8 पिंक बसें दी गई थीं। इन्हें पहले ही नवगछिया और जगदीशपुर रूट पर चलाया....

भागलपुर की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार राज्य परिवहन निगम ने नवगछिया और जगदीशपुर रूट पर पिंक बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका मकसद महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एक-एक और पिंक बस उपलब्ध कराई जाएगी।हालांकि, पिछले दिनों भागलपुर परिवहन प्रमंडल को राज्य परिवहन निगम द्वारा 8 पिंक बसें दी गई थीं। इन्हें पहले ही नवगछिया और जगदीशपुर रूट पर चलाया जा रहा है और इनका फीडबैक सकारात्मक रहा है।
दो बसें मुंगेर भेजी जाएँगी
जानकारी के मुताबिक, अभी फिलहाल दो बसों का परिचालन इन रूट्स पर किया जा रहा है। इसके साथ ही योजना बनाई जा रही है कि दो बसें मुंगेर भेजी जाएँगी, ताकि वहां भी पिंक बस सेवा शुरू की जा सके। बाकी बसों के लिए रूट सर्वे किया जा रहा है।इस सर्वे में मुख्य रूप से नौकरी करने वाली महिलाओं को ध्यान में रखा जा रहा है। संभावित रूट के तहत सन्हौला और गोराडीह इलाकों में भी पिंक बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। अगर यात्रियों का रिस्पांस अच्छा रहा, तो इस रूट में भी बसें चलाई जाएंगी।
मुख्य बस स्टॉप्स का निरीक्षण
सर्वे के दौरान शहरी क्षेत्र के मुख्य बस स्टॉप्स का निरीक्षण किया जाएगा। पिंक बस सेवा के तहत महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इन स्टॉप्स से चढ़ने-उतरने की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, इन स्टॉप्स को पिंक रंग में रंगा जाएगा या फ्लेक्स-बैनर लगाए जाएंगे, जिससे पिंक बस सेवा का प्रचार प्रसार भी होगा।इस कदम से भागलपुर में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।