कैमूर हादसा: गया जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक से हुई टक्कर,मौत, 10 घायल

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में महुअरिया ओवर ब्रिज के पास देर रात बस और ट्रक की टक्कर में 1 यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी यात्री मध्य प्रदेश से पितृपक्ष अनुष्ठान के लिए गया जा रहे थे। पुलिस और NHAI टीम ने राहत-बचाव कार्य किया।..............

कैमूर हादसा: गया जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक से हुई टक्कर,मौत, 10 घायल

कैमूर: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस और ट्रक की टक्कर में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेशुआ निवासी महेश कुमार (50) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 10 अन्य यात्री घायल हो गए।हादसे के समय बस में कुल 38 यात्री सवार थे, जिनमें 14 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश से बनारस होते हुए गया जा रहे थे। बताया गया कि वे पितृपक्ष में मोक्ष प्राप्ति का अनुष्ठान करने की यात्रा पर थे।

अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज।

Bus carrying 38 pilgrims going to Gaya met with an accident | गया जा रहे 38  श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त: कैमूर में ट्रक से हुई टक्कर, एक की मौत,  10 घायल - Kaimur News | Dainik ...

राहत-बचाव कार्य
दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस काशी से गया की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।