"शक्ति अधिकार" कार्यक्रम में प्रियंका गांधी का संबोधन, महिलाओं से कहा– चुनाव से पहले आपको क्यों दिए जाते हैं पैसे
बिहार चुनाव से पहले आज कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को पटना पहुंचीं और सदाकत आश्रम में आयोजित ‘शक्ति अधिकार महिला संवाद’ कार्यक्रम में करीब 2000 महिलाओं से रूबरू हुईं।इस कार्यक्रम में घरेलू काम करने वाली महिलाएं, मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा वर्कर, प्रोफेशनल वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल हुईं।मंच पर महिलाएं एक-एक कर प्रियंका गांधी के पास पहुंचीं और अपनी....

बिहार चुनाव से पहले आज कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को पटना पहुंचीं और सदाकत आश्रम में आयोजित ‘शक्ति अधिकार महिला संवाद’ कार्यक्रम में करीब 2000 महिलाओं से रूबरू हुईं।इस कार्यक्रम में घरेलू काम करने वाली महिलाएं, मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा वर्कर, प्रोफेशनल वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल हुईं।मंच पर महिलाएं एक-एक कर प्रियंका गांधी के पास पहुंचीं और अपनी समस्याएं साझा कीं।
प्रियंका गांधी का संबोधन
वहीं महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां समझ रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वे सरकार नहीं बना सकते।"उन्होंने बिहार की बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर भी अपनी बात रखी। प्रियंका ने कहा यहां रोजगार के साधन नहीं हैं। पलायन के कारण आपके पति बाहर मजदूरी करते हैं और आपको यहां अकेले रहना पड़ता है।
मोतिहारी में विशाल जनसभा
बता दें कि महिला संवाद के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 3 बजे मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी बिहार में किसी जनसभा या बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले वे अगस्त में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुई थीं।जनसभा को ‘हर घर अधिकार रैली’ का नाम दिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 20 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। बता दें कि तीन झूमर वाले पंडाल में 40 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं। प्रियंका हेलिकॉप्टर से 2 बजे मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंचेंगी। यहां से बंद गाड़ी से सभा स्थल पहुंचेंगी। उनके साथ मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत पार्टी के सभी सांसद मंच पर मौजूद रहेंगे।