जनता पर महंगाई की मार: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सुधा दूध भी महंगा

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरों के बाद राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपए और डीजल 99.87 रुपए प्रति लीटर...

जनता पर महंगाई की मार: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सुधा दूध भी महंगा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।

पटना में पेट्रोल 112.70 रुपए और डीजल 99.87 रुपए प्रति लीटर

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरों के बाद राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपए और डीजल 99.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नालंदा में पेट्रोल की कीमत 113.99 रुपए और डीजल 99.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

बीते 12 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।

15 मई को तेल की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

19 मई को पेट्रोल और डीजल औसतन 90 पैसे महंगे हुए।

23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।

अब 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है।

सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं

इधर, बिहार में आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। आज से सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। COMFED ने दूध खरीद कीमत में 2 रुपए से लेकर 3.13 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जिसका असर अब बाजार में दिखने लगा है।

नई कीमतों का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जो रोजाना दूध का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ दूध ही नहीं, सुधा के पनीर, पेड़ा, बटर, गुलाबजामुन और रसगुल्ले जैसे उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है।