राबड़ी देवी का बड़ा आरोप: "तेजस्वी की जान को खतरा", BJP-JDU पर साजिश रचने का दावा,बोलीं - "नीतीश जब से पैदा हुए...तब से दुनिया बनी है क्या?"
बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया।जहां विधान परिषद में राबड़ी देवी ने तेजस्वी की जान को खतरा बताया और बीजेपी-जेडीयू पर इसके लिए साजिश करने का आरोप लगाया। राबड़ी देवी ने कहा- 'तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग नाली....

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन भी जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद में चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है, और इसके पीछे उन्होंने BJP और JDU की साजिश बताई। राबड़ी देवी ने कहा- 'तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग नाली के कीड़े हैं।'
सीएम नीतीश पर तंज
बता दें कि बिहार विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर निकलीं और मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। वहीं राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, “नीतीश जब से पैदा हुए हैं, तब से ही दुनिया बनी है क्या? क्या सब कुछ उन्हीं के आने के बाद हुआ?”
सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला
उन्होंने कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं।वहीं राबड़ी ने सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला किया और कहा, ” हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन बीजेपी के लोग सदन में परिवार को गाली दे रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता जानबूझकर सदन का माहौल खराब कर रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं।बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही महज 5 मिनट में स्थगित कर दी गई।
।