राबड़ी देवी का तीखा वार: सम्राट चौधरी को बताया 'बचपन का गुंडा', तेजस्वी की सुरक्षा पर सवाल
बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन भी जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद में चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है, और इसके पीछे उन्होंने BJP और JDU की साजिश बताई। राबड़ी देवी ने कहा- 'तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग नाली के कीड़े...

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन भी जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद में चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है, और इसके पीछे उन्होंने BJP और JDU की साजिश बताई। राबड़ी देवी ने कहा- 'तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग नाली के कीड़े हैं।'
बचपन से बोरिंग रोड इलाके में गुंडई करता है
राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर कहा कि 'वो बचपन से बोरिंग रोड इलाके में गुंडई करता है। बोरिंग रोड चौराहे पर लड़कियों को छेड़ते रहे। वो कैसे दूसरे को गुंडा बोल सकते हैं।'गुरुवार को डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सदन में तेजस्वी से कहा था- 'जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा।'विधान परिषद में राबड़ी देवी ने तेजस्वी की जान को खतरा बताया और BJP-JDU पर इसके लिए साजिश करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री भी हाय हाय कहने लगे
वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष की तरफ इशारा करके कहा कि 'पहले यह लोग इस तरह का कपड़ा पहनते थे।' सीएम ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करके कहा कि 'इन्हीं के कहने पर यह लोग सब इस तरह का कपड़ा पहन कर आ रहे हैं।'इतना ही नहीं विपक्ष के हाय हाय का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भी हाय हाय कहने लगे।बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही महज 5 मिनट में स्थगित कर दी गई।