बिहार चुनाव से पहले पिंक बस सेवा का दूसरा चरण शुरू, सीएम नीतीश ने 80 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महिलाओं के लिए बड़ी सौगात। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में पिंक बस सेवा का दूसरा चरण शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने 80 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें सिर्फ महिलाओं के लिए हैं और शहर में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी।साथ ही, मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसटीसी) की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महिलाओं के लिए बड़ी सौगात। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में पिंक बस सेवा का दूसरा चरण शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने 80 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें सिर्फ महिलाओं के लिए हैं और शहर में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी।साथ ही, मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसटीसी) की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पिंक बस सेवा का विस्तार
गौरतलब हो कि इससे पहले मई 2025 में पिंक बस सेवा का पहला चरण शुरू किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री ने 20 सीएनजी पिंक बसों की शुरुआत की थी, जिनमें से आठ बसें वर्तमान में पटना शहर में संचालित हो रही हैं। अब दूसरे चरण में पिंक बसों की संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी, जिससे महिला यात्रियों को और अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।
सुविधाएँ और सुरक्षा
पिंक बसें पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित हैं। इनमें आधुनिक और सुरक्षित यात्रा के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे—22 आरामदायक सीटें और सीट बेल्ट,सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग,आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन,मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट,सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और प्राथमिक उपचार किट। इन सुविधाओं के कारण पिंक बसें न केवल सुरक्षित, बल्कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई एक अनूठी पहल साबित हो रही हैं।
प्रमुख रूट और कनेक्टिविटी
बता दें कि पिंक बसें फिलहाल पटना के पांच प्रमुख रूटों पर चलाई जा रही हैं। इनमें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, गांधी मैदान से एम्स, नेहरू पथ, एम्स रोड और सगुना मोड़ मार्ग शामिल हैं। ये बसें मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस और अशोक राजपथ जैसे महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थानों और व्यस्त स्थानों को कवर करती हैं।बसों का संचालन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दो पाली में किया जाता है, जिनमें चार फेरे निर्धारित किए गए हैं। इससे खासकर छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को शहर में सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलती है।