TejPratapYadav: खेत-बगीचे दिखाते बोले- मेरी लाइफ पर बन रहा शो
बिहार की राजनीति में जहां एक तरफ सियासी बयानबाजी चरम पर है, वहीं राजद परिवार से जुड़ी एक अलग तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव...
बिहार की राजनीति में जहां एक तरफ सियासी बयानबाजी चरम पर है, वहीं राजद परिवार से जुड़ी एक अलग तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं।इस बार तेज प्रताप यादव ने अपने पैतृक गांव फुलवरिया से एक खास व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वे गांव की खूबसूरती, खेत-खलिहान और बगीचों की झलक दिखाते नजर आ रहे हैं।
“ऊपर कोई नहीं आएगा…” कहकर शुरू किया व्लॉग
वीडियो की शुरुआत में तेज प्रताप छत पर चढ़ते हुए कैमरे से कहते हैं, “ऊपर कोई नहीं आएगा”। इसके बाद वे गांव के चारों ओर फैले खेत, हरियाली, आम और अमरूद के पेड़ों को दिखाते हैं। वहीं व्लॉग में उन्होंने दावा किया कि उनकी जिंदगी पर एक शो बनाया जा रहा है और फिलहाल उसकी शूटिंग चल रही है। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों और फॉलोअर्स को फुलवरिया आने का न्योता भी दिया।उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं, वे गांव आ सकते हैं, लेकिन मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ दिया कि “देर मत कीजिए, जल्दी आइए।”
बिहार की राजनीति के बीच आया वीडियो
बता दें कि तेज प्रताप यादव का यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब बिहार की राजनीति काफी गरमाई हुई है। उनके छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर रहे हैं।हाल ही में तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण और महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे।
सोशल मीडिया पर अलग स्टाइल
बता दें कि तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी धार्मिक रूप, कभी बाइक राइडिंग और कभी सोशल मीडिया व्लॉगिंग के जरिए वे लगातार सुर्खियां बटोरते हैं।भले ही बिहार की सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका सीमित मानी जाती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अलग फैन फॉलोइंग और पहचान साफ दिखाई देती है।













