वैशाली में अपराधी का दुस्साहस, धान खरीब बिक्री कारोबारी को मारी गोली, ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ा
बिहार के वैशाली में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। धान खरीद बिक्री करने वाले एक बड़े कारोबारी को गोली मार दी है। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। ।घटना वैशाली थाना क्षेत्र के हुसेना गांव की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को भी पकड़ लिया। वो कारोबारी के गांव का ही रहनेवाला है। स्थानीय लोगों की माने तो कारोबारी भरत सिंह अपने गोदाम में बैठे थे। उसी दौरान उनके ही गांव के नंदकिशोर सिंह वहां पहुंचा। कुछ देर तक बैठकर दोनों बातचीत की। पिर नंदकिशोर सिंह ने कट्टा निकालकर भरत सिंह को गोली मार दी। गोली उनके सीने में मारी गई है। इसकी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में घायल कारोबारी को लालगंज के एक नीजि नर्सिंग होम लाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया। वारदात के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ लिया। एक कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि भरत सिंह की बाइक 6 महीने पहले चोरी हो गई थी। बाइक चोरी का आरोप नंदकिशोर सिंह पर लगा। भरत सिंह ने उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी वैशाली थाने में दर्ज कराई थी। इस बात से वो नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी में उसने भरत सिंह को गोली मार दी है। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
देसवा न्यूज के लिये विकास सिंह की रिपोर्ट...