Tripple Murder In Araria : अररिया में एक साथ 3 लोगों की हत्या से सनसनी, जानिये पूरी कहानी

अररिया - जिले के तीन थाना क्षेत्र में तीन हत्या होने से सनसनी फैल गई है। पहली हत्या नगर थाना क्षेत्र के पैकटोला पंचायत के फरोठा गांव में  45 वर्षीय सुरेश ततमा की गला रेतकर हत्या कर दि गई। जबकि आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा में 15 वर्षीय एक किशोर का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला है। वही जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में जला हुआ शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। तीनों शवों का पुलिस पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। वहीं कई जगहों पर परिजनों ने हत्या का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Tripple Murder In Araria : अररिया में एक साथ 3 लोगों की हत्या से सनसनी, जानिये पूरी कहानी
अररिया में तीन हत्या से सनसनी

अररिया में तीन हत्या से सनसनी, किसी की गला रेतकर तो किसी का पेड़ से लटका मिला शव 

अररिया - जिले के तीन थाना क्षेत्र में तीन हत्या होने से सनसनी फैल गई है। पहली हत्या नगर थाना क्षेत्र के पैकटोला पंचायत के फरोठा गांव में  45 वर्षीय सुरेश ततमा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा में 15 वर्षीय एक किशोर का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला है। वही जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में जला हुआ शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। तीनों शवों का पुलिस पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। वहीं कई जगहों पर परिजनों ने हत्या का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के फरोठा पैकटोला गांव में सोमवार की रात 45 वर्षीय सुरेश ततमा की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दि है। जब तक परिजन घर से निकलते तब तक हत्यारे वहां से भाग निकले। परिजनों के अनुसार घटना में दो युवक शामिल थे। घटना की सूचना रात में ही पीड़ित परिजनों ने नगर थाना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सुबह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पीड़ित परिजनों में अनिल कुमार ततमा व अन्य लोगों ने बताया कि मृतक सुरेश अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए तिलक करने बौसी थाना क्षेत्र के विनोद पुर गांव गया था। रात के 10 बजे तिलक कर घर लौटा था। घर आने के बाद वह दरवाजे पर मुंह धोने बाहर ट्यूबेल पर गया। ट्यूबेल पर मुंह हाथ धोने के बाद जैसे ही आंगन जा रहा था वैसे ही पूर्व से घात लगाए दो युवकों ने उसकी गला रेत दी वहां से भाग निकला। जब सुरेश की छटपटाने की आवाज उनके परिजनों ने सुनी तो सभी लोग बाहर निकले। जब तक घटना के बारे में परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार मृतक मजदुरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन चार पांच सालों से वह ओझा गुनी का भी काम करने लगा था।

घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला आया सामने 
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुरेश को उसके पड़ोसी देवन ततमा और उसका पुत्र श्याम ततमा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी हुआ करता था। कुछ दिन पहले ही पड़ोसी ने सुरेश को धमकी भी दिया था कि तुम को जान से मार देंगे। परिजनों को विश्वास है कि उसके पड़ोसी ने ही सुरेश की हत्या करवाई है। हालांकि इस घटना के पीछे ग्रामीण कुछ और भी बता रहे हैं। लेकिन कोई अन्य कारणों को बताने के लिए आगे नही आए। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या होने की बात कहकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
अररिया आर एस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा वार्ड संख्या 10 में सोमवार की रात किसी ने 15 वर्षीय मेराज नामक किशोर की फांसी पर लटका कर हत्या कर दिया। शव उसके घर के पास ही एक पेड़ से लटका मिला। सुबह में आसपास के लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो इसकी सूचना आरएस ओपी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की हत्या की गई या फिर उसने खुद फांसी पर लटक गया, पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। जबकि पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या गांव के ही साकिब एवम उसके पुत्र नूर आलम, अली खान व अलताफ ने एक साजिश के तहत हत्या की है। क्योंकि आरोपियों से उनका जमीन विवाद चल रहा था। चर्चा ये भी है कि ये हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। 

प्रेम प्रसंग में हत्या होने की भी बात आ रही है सामने

भले ही पीड़ित परिजन मेराज की हत्या जमीन विवाद में होने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। पूर्व सरपंच अफरोज आलम ने बताया कि डीएसपी पुस्कर कुमार सहित आर एस पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन ल किया है। बताया जा रहा है कि मेराज की मां रात को घर में नही थी। मेराज  पड़ोस के ही एक 13 वर्षीय लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मां के घर पर नहीं होने के कारण मेराज रात में लड़की के घर गया था। जहां आसपास के दो युवक ने मेराज को लड़की के घर जाते देख लिया था। जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। इसके बाद सुबह में उसका पेड़ से लटका शव मिला। इस मामले में डीएसपी ने लड़की के घर जाकर भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि लड़की ने पुलिस को बताया है कि लड़का उसका घर आया था। लेकिन जल्दी ही चला गया।

जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच के बकरुद्दीन उर्फ बेचन उम्र 45 वर्ष पिता स्वo बदरुद्दीन का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध अवस्था में जला हुआ मिला है। पास ही
 शव के निकट ग्यारह हजार का तार भी गिरा हुआ मिला है। वहीं मृतक के हाथ में एक पिलास भी बरामद हुआ है। इस घटना के साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग शव को देखने खेत में पहुंचने लगे। मौके से ही किसी ने जोकीहाट थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी बेबी जन्नती ने बताया कि नौ बजे रात्रि बकरुद्दीन घर से खाना खाकर अपने मुर्गी की दुकान के तरफ निकला था।जब देर रात्रि तक बकरुद्दीन नहीं लौटा तो  उनका भाई नुरुल हसन खोजने के लिए निकला था। काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। सुबह लगभग तीन बजे गेहूं के खेत में संदेहास्पद स्थिति में बकरुउद्दीन का जला हुआ शव मिला। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई कह रहे हैं बिजली की तार से उनकी मौत नहीं हुई है उनके मौत को करंट का रूप दिया गया है।

इस तीनों मौत को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि एक जला हुआ शव जोकीहाट में मिला है। दूसरा नगर थाना क्षेत्र के पैकटोला पंचायत स्थित फ़रोठा में गाला रेता हुआ शव मिला है। तीसरा एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ आरएस ओपी क्षेत्र के हडियाबाड़ा वार्ड नंबर 10 में मिला है। तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इन तीनों मौत का कारण पता चल पाएगा। साथ ही हत्या में जो भी शामिल होगा उसकी गिरफ्तारी जल्द ही कि जाएगी।