जंगल में रंगे हाथ पकड़े गए दो CO, वीडियो वायरल -गांव वालों ने की बदसलूकी, माफी मांगते दिखे अधिकारी
बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूर्यपुरा की अंचलाधिकारी (CO) गोल्डी कुमारी और सारण जिले के रिविलगंज के CO कौशल कुमार को ग्रामीणों ने एक जंगल में पकड़ लिया। यह घटना बुधवार की शाम दरिगांव थाना क्षेत्र के गीता घाट जंगल में कैमूर पहाड़ी के पास की है।ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को संदिग्ध परिस्थिति में देखा और उन्हें घेर लिया। इसके बाद दोनों से आईडी दिखाने की मांग की गई और जमकर पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया,

बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूर्यपुरा की अंचलाधिकारी (CO) गोल्डी कुमारी और सारण जिले के रिविलगंज के CO कौशल कुमार को ग्रामीणों ने एक जंगल में पकड़ लिया। यह घटना बुधवार की शाम दरिगांव थाना क्षेत्र के गीता घाट जंगल में कैमूर पहाड़ी के पास की है।ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को संदिग्ध परिस्थिति में देखा और उन्हें घेर लिया। इसके बाद दोनों से आईडी दिखाने की मांग की गई और जमकर पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश
वीडियो में 8 से 12 लोग दोनों को घेरकर खड़े हैं। वो उनसे आईडी दिखाने की बात कह रहे हैं। युवक कह रहे हैं कि पहाड़ में यही काम करना है आपलोगों को?इस पर CO कौशल ने कहा, प्रशासन की गाड़ी है। इस पर गांव वाले कह रहे कि पहाड़ में आकर यही सब काम कर रहे हो?कहां के CO की गाड़ी है? जंगल में रंगरलियां मनाने आए हो? गाड़ी खड़ी कर इतनी दूर क्यों गए थे आप लोग? इसी बीच कुछ युवक महिला CO से उलझने लगे।भागने के दौरान गांव वाले दोनों अधिकारियों से सवाल करते दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने CO की गाड़ी की नेम प्लेट भी निकाल दी। भीड़ बढ़ती देख CO ने अपनी गाड़ी उठाई और मौके से भागने लगे। भीड़ ने उन्हें सड़क पर बाइक लगाकर घेर लिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की गई।इस दौरान CO कौशल कुमार खुद को बचाते हुए माफी मांगते नजर आते हैं और कहते हैं:“छोड़ दीजिए भइया, आगे से ऐसा नहीं करेंगे।”
3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
CO गोल्डी कुमारी ने बताया कि 'मैं अपने रिश्तेदार के साथ कैमूर पहाड़ी के जंगल स्थित एक मंदिर में घूमने गई थी। इस दौरान कुछ युवकों ने मेरे साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। मैंने उनके खिलाफ दरिगांव थाने में केस दर्ज कराया है।घटना के बाद महिला CO गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान शुभम उर्फ संदीप बिंद, पवन कुमार और जैकी गुप्ता के रूप में हुई है।