सम्राट चौधरी की अगुवाई में तीसरी कैबिनेट, क्या होंगे बड़े फैसले?

बिहार की सियासत में तेजी साफ दिख रही है। शपथ के बाद से ही सम्राट चौधरी फुल एक्शन मोड में हैं—और अब तीसरी कैबिनेट बैठक से बड़े फैसलों की तैयारी हो चुकी है।6 मई को तीसरी कैबिनेट...

सम्राट चौधरी की अगुवाई में तीसरी कैबिनेट, क्या होंगे बड़े फैसले?

बिहार की सियासत में तेजी साफ दिख रही है। शपथ के बाद से ही सम्राट चौधरी फुल एक्शन मोड में हैं—और अब तीसरी कैबिनेट बैठक से बड़े फैसलों की तैयारी हो चुकी है।6 मई को तीसरी कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

6 मई को मुख्यमंत्री सचिवालय में कैबिनेट बैठक 

बता दें कि शपथ के बाद से ही सरकार तेज रफ्तार में काम कर रही है। 6 मई को मुख्यमंत्री सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में नई नीतियों और विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।वहीं इससे पहले 29 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इनमें बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नई इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन, पटना में साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए करीब 51 करोड़ की लागत से भवन निर्माण और कई बड़ी सड़क परियोजनाएं शामिल थीं।

अप्रैल को पहली कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों को मंजूरी

उससे पहले 22 अप्रैल को पहली कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। इसमें 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने का फैसला शामिल था।साथ ही सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने और मुंगेर के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं को डेवलप करने समेत कई फैसले लिए गए ।

गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात ..

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अश्विनी वैष्णव, ललन सिंह और नित्यानंद राय से मुलाकात की।संभावना है कि वह गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि अब सबकी नजर 6 मई की कैबिनेट बैठक पर टिकी है, जहां सरकार के अगले बड़े फैसलों का खाका तैयार होगा।