अनिल अग्रवाल ने जताई बिहार की IPL टीम बनाने की इच्छा, CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा संकेत
देश में चल रहे IPL के रोमांच के बीच बिहार क्रिकेट को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए IPL टीम बनाने की इच्छा जताकर खेल जगत और युवाओं के बीच..
देश में चल रहे IPL के रोमांच के बीच बिहार क्रिकेट को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए IPL टीम बनाने की इच्छा जताकर खेल जगत और युवाओं के बीच नई उम्मीद जगा दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट
अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जैसे Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, वैसे ही बिहार की भी एक मजबूत और शानदार IPL टीम होनी चाहिए।
बिहार के युवा क्रिकेटरों की तारीफ
उन्होंने बिहार के युवा क्रिकेटरों की तारीफ करते हुए कहा कि पटना के Ishan Kishan ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वहीं समस्तीपुर के Vaibhav Suryavanshi और गोपालगंज के Saqib Hussain जैसे खिलाड़ी भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।
बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं
अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को अब तक वह मंच और सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, जिनके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि बिहार के खिलाड़ियों को राज्य में ही world class infrastructure और बेहतर support system मिले।उन्होंने अपने पोस्ट में बिहार को “एक इमोशन” बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार की मिट्टी का टैलेंट दुनिया के बड़े क्रिकेट मंच पर चमके। उन्होंने बिहार क्रिकेट और यहां के खिलाड़ियों को unconditional support देने का भरोसा भी दिया।
सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है..
इधर, सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि बिहार सरकार क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और राज्य की क्रिकेट पहचान बनाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर शुरुआत के साथ सकारात्मक फैसले की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।अनिल अग्रवाल और बिहार सरकार के इस संवाद के बाद अब राज्य में IPL टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खेल प्रेमियों और युवाओं को उम्मीद है कि आने वाले समय में बिहार को भी IPL में अपनी पहचान मिल सकती है।













