बिहार में बारिश का यलो अलर्ट! 2 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना,पटना-भागलपुर में तेज बारिश

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।राजधानी पटना और भागलपुर के कई इलाकों में पहले ही तेज बारिश शुरू हो रही है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से ....

बिहार में बारिश का यलो अलर्ट! 2 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना,पटना-भागलपुर में तेज बारिश

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।राजधानी पटना और भागलपुर के कई इलाकों में पहले ही तेज बारिश शुरू हो रही है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

 2 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। विशेषकर पूर्वी और उत्तरी बिहार के जिलों में बारिश अधिक हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की आशंका है। बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खुले मैदान में काम न करें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 24 जिलों ( पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, अरवल, जहानाबाद, नवादा, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, जमुई और बांका )में  बारिश का येलो अर्लट जारी किया गया है।

 तापमान में थोड़ी गिरावट रहने की संभावना 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर के ऊपर 30 सितंबर से एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से 1 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) मजबूत हो सकता है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा और 2 अक्टूबर तक काफी मजबूत हो जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर की सुबह यह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंच सकता है। इस प्रणाली के कारण बिहार में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ तापमान में थोड़ी गिरावट रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जनता से मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।