वैशाली जिले के लालगंज में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, चार मजदूर घायल
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर सती स्थान के पास गुरुवार को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-139W पर लॉन्चर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के दौरान लॉन्चर अचानक नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में मौके पर काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही भारी-भरकम लॉन्चर नीचे गिरा, कार्यस्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़े। हादसे में घायल दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
DESWA DESK : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर सती स्थान के पास गुरुवार को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-139W पर लॉन्चर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के दौरान लॉन्चर अचानक नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में मौके पर काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही भारी-भरकम लॉन्चर नीचे गिरा, कार्यस्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़े। हादसे में घायल दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। एनएचएआई के अनुसार दुर्घटना केवल लॉन्चर शिफ्टिंग के दौरान हुई और पुल के मूल स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घायल सभी चार श्रमिकों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और परियोजना टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।
एनएचएआई ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा मानकों की कड़ाई से समीक्षा की जा रही है। फिलहाल प्रशासनिक और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।













