बांकीपुर उपचुनाव : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम की चेकिंग, घर-घर बांटे जा रहे वोटर पर्ची 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम की फर्स्ट लेवेल चेकिंग फुलवारीशरीफ स्थित ईवीएम वेयर हाउस में चल रही है। अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्य ईसीआईएल के ईंजीनियर कर रहे हैं।

बांकीपुर उपचुनाव : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम की चेकिंग, घर-घर बांटे जा रहे वोटर पर्ची 

DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम की फर्स्ट लेवेल चेकिंग फुलवारीशरीफ स्थित ईवीएम वेयर हाउस में चल रही है। अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्य ईसीआईएल के ईंजीनियर कर रहे हैं।

इसके साथ ही, उपचुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग के लिए बीएलओ, जीविका दीदियों एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर वोटरों को मतदाता पर्ची दिए जा रहे हैं एवं अधिक-से-अधिक वोटिंग की अपील  की जा रही है। जिला स्तरीय स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए वृहत कार्यक्रम भी बनाए गए हैं। 

19 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी समूह एवं युवा मतदाताओं के साथ संवाद, 20 जुलाई को अपने बूथ को जाने कार्यक्रम, 21 जुलाई को परिवार संपर्क दिवस के तहत प्रत्येक परिवार को मतदान का संदेश देना, 22 जुलाई को आईसीडीएस. कर्मियों की स्कूटी रैली, 23 जुलाई को जीविका, आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के साथ परिचर्चा, 24 जुलाई को सार्वजनिक स्थलों पर हस्ताक्षर अभियान, 25 जुलाई को बूथ चले अभियान के तहत दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एवं 26 जुलाई को समाहरणालय परिसर में चौपाल कार्यक्रम के तहत संध्याकालीन रंगोली एवं मतदान के लिये शपथ का कार्यक्रम आयोजित होगा।

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस उपचुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने 30 जुलाई को होनेवाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं से वोटिंग की अपील की है। बता दें कि वोटों की गिनती तीन अगस्त को की जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।