नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर साइबर अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई, बैठक में डीएम का निर्देश- सिम बेचने वालों पर भी रखें नजर
साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंक फ्रॉड जैसे अपराध पर प्रभावी रोक के लिए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने पुलिस एवं आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीकों का प्रयोग कर साइबर अपराधियों की पहचान करें एवं उन पर कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी सिम बेचने वालों पर नजर रखें। सिम क्रय-विक्रय में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन हो तथा अनधिकृत सिम बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
DESWA DESK : साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंक फ्रॉड जैसे अपराध पर प्रभावी रोक के लिए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने पुलिस एवं आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीकों का प्रयोग कर साइबर अपराधियों की पहचान करें एवं उन पर कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी सिम बेचने वालों पर नजर रखें। सिम क्रय-विक्रय में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन हो तथा अनधिकृत सिम बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि अब जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक में भी डिजिटल अरेस्ट, बैंक फ्रॉड जैसे अपराध एवं उनके विरूद्ध की गई कार्रवाई को एक एजेंडा के रूप में रखें। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम एवं विभिन्न तरीके से धोखाधड़ी कर लोगों की गाढ़ी कमाई अपराधी लूट लेते हैं। इन पर अंकुश लगाना प्रशासन सबसे प्रमुख काम है।
ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधीनस्थ कार्यरत साइबर सेल के माध्यम से इस विषय पर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में यह कार्यक्रम स्कूलों-कॉलेजों में आयोजित किएं जाएं और फिर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम हों ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर अंकुश के लिए जनजागरूकता भी बेहद जरूरी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर स्तर पर व्यापक वित्तीय एवं साइबर जागरूकता फैलाई जानी है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मंगलवार को ‘साइबर मंगलवार’ के रूप में मनाने को कहा। इस दिन विशेष रूप से साइबर क्राइम सम्बंधी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। सहयोग शिविरों में भी साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी थानों में अब साइबर हेल्प डेस्क भी होगा।













