बांकीपुर उपचुनाव : वोटिंग से एक दिन पहले चढ़ा सियासी पारा; प्रशांत किशोर पर एफआईआर, आखिर क्या है मामला..?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानी गुरुवार को होने वाली वोटिंग से ठीक एक दिन पहले पटना की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जेडीयू एमएलसी और पार्यी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर  पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के वीडियो को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बांकीपुर उपचुनाव : वोटिंग से एक दिन पहले चढ़ा सियासी पारा; प्रशांत किशोर पर एफआईआर, आखिर क्या है मामला..?

DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानी गुरुवार को होने वाली वोटिंग से ठीक एक दिन पहले पटना की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जेडीयू एमएलसी और पार्यी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर  पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के वीडियो को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस वीडियो संदेश से हुई जिसमें उन्होंने बांकीपुर की जनता से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। इस वीडियो को प्रशांत किशोर ने एआई जनरेटेड यानी नकली बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री के इस वीडियो पर प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि यह वीडियो नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है बल्कि एआई की मदद से बनाया गया फर्जी वीडियो है। पीके ने आरोप लगाया था कि बीजेपी चुनाव हार चुकी है। एनडीए के विधायकों, मंत्रियों और पूरे सरकारी तंत्र को लगाने के बाद भी जब माहौल नहीं बना तो अब इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर इस वीडियो को असली साबित कर दें तो मैं बांकीपुर से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा। वीडियो को डीपफेक बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार 'बीमार' हैं, और उनके नाम पर यह डीपफेक वीडियो जारी किया गया है। इस मामले में जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने शास्त्रीनगर थाने में प्रशांत किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि छवि खराब करने के लिए इस तरह की बात फैलाई गई है।

 बांकीपुर उपचुनाव से एक दिन पहले प्रशांत किशोर पर एफआईआर से सियासी घमासान और तेज हो गया है। उधर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही बांकीपुर में मंगलवार शाम पांच बजे चुनावी प्रचार का शोर थम गया। प्रचार के अंतिम दौर में सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ विशाल रोड शो किया। वहीं, महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ रोड शो किया।

जबकि प्रशांत किशोर ने अंतिम दिन मोहल्ला बैठकों के जरिए सीधे मतदाताओं से संवाद किया। प्रचार का शोर थमने के बाद आज बुधवार को सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साध रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं। बांकीपुर की जनता कल यानी 30 जुलाई को ईवीएम का बटन दबाकर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। नतीजे तीन अगस्त को आएंगे।