बांकीपुर उपचुनाव : मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण पूरा, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन कर रहा ये बड़ा उपाय 

29 जुलाई को समाहरणालय में ईवीएम संग्रहण दल का प्रशिक्षण होगा। मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 29 जुलाई को एवं 02 अगस्त को समाहरणालय मुख्य सभागार में होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मतदान एवं मतगणना से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे  चुनाव में पूरी निष्पक्षता से काम करें।

बांकीपुर उपचुनाव : मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण पूरा, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन कर रहा ये बड़ा उपाय 

DESWA DESK : पटना हाई स्कूल में  मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। यह प्रशिक्षण 23 से 24 जुलाई तक दिया गया है। मतदान पदाधिकारी पी-1, पी-2, पी-3 एवं पीठासीन पदाधिकारी तथा माइक्रो आब्जर्वर के लिये हुए इस प्रशिक्षण में ईवीएम एवं वीवी-पैट के संचालन समेत चुनाव से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। 

29 जुलाई को समाहरणालय में ईवीएम संग्रहण दल का प्रशिक्षण होगा। मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 29 जुलाई को एवं 02 अगस्त को समाहरणालय मुख्य सभागार में होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मतदान एवं मतगणना से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे  चुनाव में पूरी निष्पक्षता से काम करें।

 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं की अधिक-से-अधिक भागीदारी के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं जीविका दीदियां घर-घर जा कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही हैं। स्कूली बच्चों की रैली भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सभी मतदाताओं को मतदान के लिए अपील भी भेजी जा रही है। स्कूली बच्चों को भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी का पत्र भेजा जा रहा है जिसके उनसे अपने माता-पिता एवं अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय स्तर पर गठित निर्वाचक साक्षरता क्लबों के माध्यम से भी सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा चलाये जा रहे प्रचार-प्रसार पर मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा अनवरत नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने प्रचार-प्रसार की विषय-वस्तु का प्रमाणन एमसीएमसी कमिटि से करा कर ही उसका प्रचार-प्रसार में उपयोग करें। एमसीएमसी कमिटी समाहरणालय के तीसरे तल पर कार्यरत है।

बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय में ईवीएम एवं वीवी-पैट की कमीशनिंग अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईसीआईएल के ईंजीनियरों  द्वारा पूरी कर ली गई है। बता दें कि कमीशनिंग के क्रम में ईवीएम एवं वीवी-पैट की गहन जांच कर उसे वोटिंग के लिए तैयार किया जाता है।