पुलिस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ; पुलिस मुख्यालय का दावा, जानमाल की सुरक्षा के लिए फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित

 पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस घटना में भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सिपाही (संख्या-47) अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है तथा विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि जहां तक तीन लोगों के फायरिंग में घायल होने का प्रश्न है तो इसमें से दो लोग मो. आरिफ (17 वर्ष) एवं आकाश कुमार (22 वर्ष) हाफिज चौक पर घायल हुए, जो जेपी चौक से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, एक व्यक्ति बुलेट कुमार गौड़ (20 वर्ष) ट्रैफिक थाना के पास घायल पाया गया, जो जेपी चौक से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है। 

पुलिस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ; पुलिस मुख्यालय का दावा, जानमाल की सुरक्षा के लिए फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित

DESWA DESK : बिहार बंद के दौरान शनिवार को सिवान शहर में हुए पुलिस फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय ने भी अपना पक्ष रखा है। शुरूआती दौर में दस राउंड फायरिंग की बात कही जा रही थी और इसमें तीन लोगों के घायल होने की बात भी बताई गई थी, लेकिन पुलिस मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार को सिवान शहर के जेपी चौक के पास बंद समथर्को के द्वारा घिर जाने के कारण वहां तैनात पुलिस कर्मियों में से एक सिपाही अभिषेक कुमार ने जानमाल एवं सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए चार राउंड गोली ऊपर की तरफ बैरल कर के चलाई थी।

 पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस घटना में भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सिपाही (संख्या-47) अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है तथा विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि जहां तक तीन लोगों के फायरिंग में घायल होने का प्रश्न है तो इसमें से दो लोग मो. आरिफ (17 वर्ष) एवं आकाश कुमार (22 वर्ष) हाफिज चौक पर घायल हुए, जो जेपी चौक से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, एक व्यक्ति बुलेट कुमार गौड़ (20 वर्ष) ट्रैफिक थाना के पास घायल पाया गया, जो जेपी चौक से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है। 

चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायल व्यक्त्त्यिों की हालत खतरे से बाहर है। इन तीनों को सिवान सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद पटना के मेदांता हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है, जिसमें मो. आरिफ को मेदांता अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। इस संबंध में तीनों घायल व्यक्तियों के बयान पर कांश दर्ज किया गया है। जख्मी बुलेट कुमार के फर्दबयान पर सिवान नगर थाना काण्ड सं--721/26, जख्मी आकाश कुमार के फर्दबयान पर सिवान नगर थाना काण्ड सं.-722/26, तथा जख्मी मो.  आरिफ कुरैशी के फर्दबयान पर सिवान नगर थाना काण्ड सं.-723/26 दर्ज किया गया है। पुलिस सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है।