कार्यपालक अभियंता के पटना आवास से नोटों की गड्डियां, सोने का अंबार और जमीन के कागजात मिले, एसवीयू के छह लोगों ने गिनीं गड्डियां

निगरानी की टीम जब पटना स्थित उनके महावीर नगर स्थित जनकनंदिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 और बेउर चौहारा स्थित छह मंजिला मकान पर दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। आवास से भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई। स्थिति यह थी कि नोटों को हाथ से गिनने के लिए छह कर्मियों की टीम को लगाया गया। बरामद नगदी में पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की 17 बंडल शामिल हैं। छापेमारी के दौरान कार्यपालक अभियंता के घर से केवल नकदी ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान भी मिले हैं।

कार्यपालक अभियंता के पटना आवास से नोटों की गड्डियां, सोने का अंबार और जमीन के कागजात मिले, एसवीयू के छह लोगों ने गिनीं गड्डियां

DESWA DESK : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (एसवीयू) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग, बांका में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के चार अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की। सबसे चौकाने वाले खुलासे अभियंता के पटना स्थित ठिकानों से हुए हैं, जहां से अकूत बेनामी संपत्ति, नगदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। 

निगरानी की टीम जब पटना स्थित उनके महावीर नगर स्थित जनकनंदिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 और बेउर चौहारा स्थित छह मंजिला मकान पर दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। आवास से भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई। स्थिति यह थी कि नोटों को हाथ से गिनने के लिए छह कर्मियों की टीम को लगाया गया। बरामद नगदी में पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की 17 बंडल शामिल हैं। छापेमारी के दौरान कार्यपालक अभियंता के घर से केवल नकदी ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान भी मिले हैं।

छापेमारी के दौरान सोने के पांच गले के हार, दो मंगलसूत्र और सोने के चार भारी कंगन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चार ब्रांडेड और बेहद कीमती घड़ियां जब्त की गई हैं। वहीं, घर से दो लग्जरी गाड़ियों की चाबियां मिली हैं।
सूत्रों के अनुसार, आवास की तलाशी के दौरान विभिन्न बैंकों के पासबुक और फिक्स डिपॉजिट के कागजात हाथ लगे हैं। इसके अलावा जमीन और प्लॉट के दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनसे आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई चौकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

निगरानी सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में गुप्त शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अभी दस्तावेजों और जब्त सामानों का आकलन किया जा रहा है। कुल अवैध संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
निगरानी विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और अधिकारी अभियंता के बैंक लॉकरों को भी खंगालने की तैयारी में हैं।