लैंड फॉर जॉब केस: कागजी औपचारिकताओं के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे लालू के बेटे तेजप्रताप यादव
दिल्ली की अदालत में गुरुवार को एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई, जब ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेज प्रताप यादव पेश हुए।दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने से जुड़ी सुनवाई हुई, जिसने इस पुराने लेकिन चर्चित मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।इससे पहले इसी मामले में लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अदालत में पेश हो चुके हैं। जांच एजेंसी.....
दिल्ली की अदालत में गुरुवार को एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई, जब ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेज प्रताप यादव पेश हुए।दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने से जुड़ी सुनवाई हुई, जिसने इस पुराने लेकिन चर्चित मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।इससे पहले इसी मामले में लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अदालत में पेश हो चुके हैं। जांच एजेंसी ने दोनों को सह-आरोपी बनाया है। लगातार हो रही पेशियों के कारण यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
क्या है ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला?
बता दें कि यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियां देने के बदले उम्मीदवारों या उनके परिजनों से जमीन ली गई। कथित तौर पर यह जमीन लालू परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई।इस केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव,तेजस्वी यादव समेत परिवार से जुड़े अन्य लोगों और कुछ कंपनियों को आरोपी बनाया है। फिलहाल अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया जारी है। यदि आरोप तय होते हैं, तो इसके बाद नियमित सुनवाई शुरू होगी।यह मामला सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति पर भी गहरा असर डाल सकता है। अदालत की अगली कार्यवाही पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।













