औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, नगर थाना क्षेत्र के दानी बिगहा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार थार ने रौंदा
औरंगाबाद के दानी बिगहा बस स्टैंड के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जहां एक थार जीप की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान देव थाना क्षेत्र के चेता विगाह निवासी सुबोध सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है। वह औरंगाबाद ब्लॉक मोड के पास किराए के मकान में रहते थे।
DESWA DESK : औरंगाबाद के दानी बिगहा बस स्टैंड के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जहां एक थार जीप की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान देव थाना क्षेत्र के चेता विगाह निवासी सुबोध सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है। वह औरंगाबाद ब्लॉक मोड के पास किराए के मकान में रहते थे।
हादसा तब हुआ जब आदित्य राज अपने स्कूल से ब्लॉक मोड़ स्थित अपने घर पहुंचा और कुछ घरेलू सामान के लिए अपने ही भाई के साथ दुकान जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान वह थार जीप की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्चे को जीवित समझकर अफरातफरी में सदर हॉस्पिटल लाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, नगर थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गाड़ी की भी पहचान कर ली है। मासूम के पिता दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाते हैं। वहीं, मासूम की मां अपना इलाज करने के लिए बनारस गई थी। इसी दौरान बच्चे की मौत की खबर सुनते ही तत्काल वह औरंगाबाद के लिए लौट गई। फिलहाल, पुलिस वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
औरंगाबात से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट













