अगर आप रसोई गैस उपभोक्ता हैं तो 16 अगस्त तक जरूर करा लें यह काम, नहीं तो बंद हो सकती है गैस सप्लाई

बिहार के लाखों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। यदि आपके पास भी एलपीजी गैस कनेक्शन है तो आपको 16 अगस्त से पहले अपनी गैस एजेंसी से ई-केवाईसी  की प्रक्रिया पूरी करा लें। तय समयसीमा तक ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन होल्ड (बंद) किया जा सकता है, जिससे आगामी दिनों में नया सिलेंडर रिफिल कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप रसोई गैस उपभोक्ता हैं तो 16 अगस्त तक जरूर करा लें यह काम, नहीं तो बंद हो सकती है गैस सप्लाई

DESWA DESK : बिहार के लाखों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। यदि आपके पास भी एलपीजी गैस कनेक्शन है तो आपको 16 अगस्त से पहले अपनी गैस एजेंसी से ई-केवाईसी  की प्रक्रिया पूरी करा लें। तय समयसीमा तक ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन होल्ड (बंद) किया जा सकता है, जिससे आगामी दिनों में नया सिलेंडर रिफिल कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गैस एजेंसियों और तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, रसोई गैस की निर्बाध और पारदर्शी सप्लाई बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।  ई-केवाईसी से सब्सिडी के गलत इस्तेमाल और बेनामी कनेक्शनों की पहचान करना इसका मकसद है। इसके साथ ही, जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपने कनेक्शन की जानकारी या बायोमीट्रिक अपडेट नहीं कराई है, उनका सत्यापन होगा। साथ ही, ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रसोई गैस सिलेंडर केवल वास्तविक उपभोक्ता तक ही पहुंच रहा है।

इसके लिए जरूरी है कि उपभोक्ता अपने आधार कार्ड और गैस पासबुक के साथ अपनी संबंधित गैस एजेंसी (इंडेन, भारत गैस या एचपी) पर जाएं। वहां बायोमीट्रिक (अंगूठे का निशान या फिंगरप्रिंट) के जरिए प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाएगी। कई गैस कंपनियां भी अपनी ऑफिशियल ऐप की मदद से भी घर बैठे फेस स्कैन के जरिए ई-केवाईसी की सुविधा दे रही हैं। इसके लिए आप अपने गैस वेंडर से भी बात कर सकते हैं।

गैस एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त की समयसीमा समाप्त होने के बाद जिन खातों का सत्यापन नहीं होगा, उनकी बुकिंग रोकी जा सकती है। इसलिए जरूरी है कि अंतिम समय में एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ और तकनीकी व्यवधान से बचने के लिए समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित न हो।