नालंदा में रेल हादसा : फतुहा से नटेसर जा रही खाली मालगाड़ी हिलसा स्टेशन के पास डिरेल, चार बोगियां अचानक पटरी से उतरी

मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से बेपटरी हुई बोगियों को ट्रैक से हटाने और रेल परिचालन जल्द से जल्द बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया।

नालंदा में रेल हादसा : फतुहा से नटेसर जा रही खाली मालगाड़ी हिलसा स्टेशन के पास डिरेल, चार बोगियां अचानक पटरी से उतरी

DESWA DESK : नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल हादसा हो गया। फतुहा से नटेसर की ओर जा रही एक खाली मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत की बड़ी बात यह रही कि मालगाड़ी खाली थी और इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से बेपटरी हुई बोगियों को ट्रैक से हटाने और रेल परिचालन जल्द से जल्द बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया।

इस हादसे का असर न सिर्फ रेल यातायात बल्कि सड़क यातायात पर भी देखने को मिला है। मालगाड़ी के हिलसा स्टेशन पर डिरेल होने के कारण हिलसा-चिकसौरा मुख्यमार्ग सहित आसपास के कई महत्वपूर्ण रेलवे फाटक (क्रॉसिंग) बंद हो गए। इसके चलते सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बसें, एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर ट्रैक में किसी तरह की गड़बड़ी थी। रेल अधिकारियों का कहना है कि बोगियों को हटाए जाने के बाद ट्रैक की जांच की जाएगी और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जाएगा।