शिद्दत से याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जन्म दिवस के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
DESWA DESK : पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जन्म दिवस के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल एवं उनके परिजन सहित कई सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।













