सिवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे के भीतर तीनों दरिंदे गिरफ्तार

सिवान जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही, वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया है।

सिवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे के भीतर तीनों दरिंदे गिरफ्तार

DESWA DESK : सिवान जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही, वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया है।

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने हिम्मत दिखाई और सीधे न्याय के लिए कदम बढ़ाया। इस मामले को लेकर पीड़िता की ओर से सिवान के महिला थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इस घिनौनी वारदात में शामिल तीनों युवकों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही निवासी संदीप कुमार,  दुनटुन कुमार और महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी निवासी अभिमन्यु कुमार उर्फ राय जी के रूप में हुई है।

 थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही संदीप, दुनटुन और अभिमन्यु को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा और नाबालिगों के खिलाफ अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।