रेप केस में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार; मेडिकल छात्रा से प्यार का इजहार पड़ा भारी, सीधे जेल भेजे गए

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल पुलिस ने रेप और आपराधिक धमकी देने के गंभीर आरोपों में कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। हुगली जिले की मगरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात यह कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के उस सख्त रुख के बाद हुई है, जिसमें अदालत ने पुलिस को पोरेल को तुरंत हिरासत में लेने और जांच में प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

रेप केस में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार; मेडिकल छात्रा से प्यार का इजहार पड़ा भारी, सीधे जेल भेजे गए

DESWA DESK : आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल पुलिस ने रेप और आपराधिक धमकी देने के गंभीर आरोपों में कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। हुगली जिले की मगरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात यह कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के उस सख्त रुख के बाद हुई है, जिसमें अदालत ने पुलिस को पोरेल को तुरंत हिरासत में लेने और जांच में प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

मंगलवार को आरोपी क्रिकेटर को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए पुलिस हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता एक मेडिकल छात्रा है। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता और पोरेल पिछले कुछ वर्षों से रिश्ते में थे। पीड़िता का आरोप है कि क्रिकेटर ने उससे शादी का वादा किया था और इसी आधार पर शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 2026 में दिल्ली में मुलाकात के दौरान उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, भोजन से वंचित किया गया और मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके अलावा, पोरेल पर निजी तस्वीरें रिकॉर्ड करने और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।

मामले में पुलिस की ढिलाई का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने पुलिस को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने और ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पेन ड्राइव जब्त करने के सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।