बिहार में बिजली विभाग के इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिजली विभाग के एग्जक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार रजक के खिलाफ एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में ही आय से अधिक करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिलने से हड़कंप मच गया है। EOU की 6 टीमों ने मधुबनी, दरभंगा, सुपौल...
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिजली विभाग के एग्जक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार रजक के खिलाफ एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में ही आय से अधिक करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिलने से हड़कंप मच गया है। EOU की 6 टीमों ने मधुबनी, दरभंगा, सुपौल (निर्मली और करजाइन) और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक साथ कार्रवाई की। करीब 8 घंटे तक चली इस रेड में कई अहम दस्तावेज, जमीन के कागजात और बैंक लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद हुए हैं।
17 साल की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति
मनोज कुमार रजक, जो नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में एग्जक्यूटिव इंजीनियर हैं, ने 2009 में असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर नौकरी शुरू की थी। महज 17 साल की सेवा में इतनी बड़ी संपत्ति खड़ी करना जांच एजेंसियों के लिए बड़ा सवाल बन गया है। जांच में सामने आया है कि सुपौल के करजाइन में 3 मकान और 1 गोदाम,निर्मली में 1 गोदाम,दरभंगा में आलीशान मकान,दार्जिलिंग में पार्टनरशिप में चाय बागान।
परिवार के नाम पर निवेश
वहीं मनोज ने अपने भाई संजय रजक के नाम पर सुपौल में HP गैस एजेंसी, पत्नी वीणाश्री के नाम पर दरभंगा-बिरौल रोड पर HPCL पेट्रोल पंप के लिए जमीन लीज,जांच में यह भी सामने आया है कि गैस एजेंसी के लिए खरीदी गई जमीन बाद में मनोज के नाम ट्रांसफर की गई, जिसके चलते भाई को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है।छापेमारी के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब इंजीनियर की पत्नी ने टीम को बताया कि मनोज “आशिक मिजाज” हैं। जानकारी के मुताबिक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की,नेपाल के सुनसारी (हरिपुर क्षेत्र) में महिला मित्र के लिए आलीशान घर बनवा रहे हैं।EOU अब जमीन के दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन और निवेश की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।













