BPSC TRE-4 को लेकर बड़ा आंदोलन:,हमें हमारा हक दो के नारों से गूंजा पटना
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर शिक्षक बहाली (TRE-4) को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।पटना कॉलेज परिसर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। अभ्यर्थी “हमें हमारा हक दो” और “नीतीश के सम्मान में बेटियां....
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर शिक्षक बहाली (TRE-4) को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।पटना कॉलेज परिसर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। अभ्यर्थी “हमें हमारा हक दो” और “नीतीश के सम्मान में बेटियां मैदान में” जैसे नारों और पोस्टरों के साथ अपनी मांगों को बुलंद कर रहे हैं।
CM हाउस तक मार्च की तैयारी
प्रदर्शनकारी छात्र पटना कॉलेज से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। आंदोलन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।अभ्यर्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को 17 मार्च की रात तक का समय दिया था। छात्रों का कहना है कि तय समयसीमा के बावजूद TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिसके बाद 18 मार्च को बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया।
2 साल से इंतजार, अब बढ़ा आक्रोश
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इस देरी से छात्रों में भारी नाराजगी है।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप ने कहा कि,सरकार ने खुद कहा था कि शिक्षक बहाली की अधियाचना आयोग को भेज दी गई है। शिक्षा मंत्री ने भी जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद देरी समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकार के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे मुख्यमंत्री की छवि भी प्रभावित हो रही है।
46 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है बहाली
TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षक भर्ती की जानी है। अधियाचना फरवरी में ही BPSC को भेजी जा चुकी है और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल किया गया है।संभावित शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच हो सकती है, जबकि रिजल्ट नवंबर 2026 में आने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से असमंजस और नाराजगी बनी हुई है।













