लव, सेक्स और धोखा : प्रेम का झांसा, चार साल तक शोषण, देवघर में फर्जी शादी और फिर फरार, युवती ने उठा लिया ये बड़ा कदम !

सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत में लव, सेक्स और धोखा का बड़ा मामला सामने आया है। सिमराही स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के क्रेडिट कार्ड विभाग में कार्यरत एक युवती ने प्रेम और शादी के नाम पर चार वर्षों तक गंभीर शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मोतीपुर पंचायत के बेरदह गांव निवासी फुलेश्वर कुमार यादव ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

लव, सेक्स और धोखा : प्रेम का झांसा, चार साल तक शोषण, देवघर में फर्जी शादी और फिर फरार, युवती ने उठा लिया ये बड़ा कदम !

DESWA DESK : सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत में लव, सेक्स और धोखा का बड़ा मामला सामने आया है। सिमराही स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के क्रेडिट कार्ड विभाग में कार्यरत एक युवती ने प्रेम और शादी के नाम पर चार वर्षों तक गंभीर शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मोतीपुर पंचायत के बेरदह गांव निवासी फुलेश्वर कुमार यादव ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। न्याय की आस में भटक रही पीड़िता ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, जब उसने फुलेश्वर पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे झारखंड के सुप्रसिद्ध देवघर शिव मंदिर ले गया। वहां आरोपी ने कथित तौर पर रस्मों का ढोंग रचकर फर्जी तरीके से शादी कर ली। असली विवाद तब शुरू हुआ जब युवती ने अपने ससुराल (बेरदह गांव) जाने और वैवाहिक जीवन शुरू करने की इच्छा जताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके परिवार वालों ने रंग बदलना शुरू कर दिया और युवती के सामने भारी-भरकम दहेज की मांग रख दी। पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण वे दहेज की मांग पूरी करने में पूरी तरह असमर्थ थे।

मामले में आर्थिक शोषण का भी एक गंभीर पहलू सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी फुलेश्वर कुमार यादव उसके पास रखे करीब एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और उसके कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक व व्यक्तिगत दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर रफूचक्कर हो गया। अब आरोपी ने उसे अपनी पत्नी मानने से भी साफ इनकार कर दिया है।

पिछले चार वर्षों से मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक प्रताड़ना झेल रही पीड़ित युवती आज समाज और सिस्टम के सामने न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। स्थानीय स्तर पर कोई ठोस पहल न होता देख पीड़िता ने आखिरकार न्यायालय की शरण ली है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व अपने अधिकारों की मांग की है।  सिमराही और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बैंक में कार्यरत युवती के साथ हुए इस धोखे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर आरोपी फुलेश्वर कुमार यादव या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या उनका पक्ष सामने नहीं आया है।