नरकटियागंज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन; 15 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार, आवास पर भी छापेमारी

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में बुधवार को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में यह घूस ली जा रही थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी पंचायत सचिव को अपने साथ पटना ले गई है।

नरकटियागंज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन; 15 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार, आवास पर भी छापेमारी

DESWA DESK : पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में बुधवार को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में यह घूस ली जा रही थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी पंचायत सचिव को अपने साथ पटना ले गई है।

बताया जा रहा है कि नल-जल योजना के संवेदक परवेज कौशर से बकाया भुगतान स्वीकृत करने के बदले पंचायत सचिव ने उनसे 28 हजार रुपये की घूस मांगी थी। संवेदक ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। तंग आकर परवेज ने 27 जुलाई को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते मामले का सत्यापन किया और बुधवार को मलदहिया मदरसा में सहयोग शिविर के दौरान जैसे ही पंचायत सचिव शंकर प्रसाद ने पहली किस्त के तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी पंचायत सचिव को अपने साथ पटना ले गई। इससे पहले उनके आवास पर भी गहन छापेमारी की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। विजिलेंस के डीएसपी कृपालचंद्र जायसवाल ने बताया कि नल-जल योजना के संवेदक से रिश्वत लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत की 15 हजार रुपये के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया है।