मुजफ्फरपुर के रेडलाइट एरिया में यूपी की डांसर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी
मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेडलाइट एरिया उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यूपी की एक नर्तकी का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
DESWA DESK : मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेडलाइट एरिया उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यूपी की एक नर्तकी का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने कमरे की बारीकी से तलाशी लेते हुए फिंगरप्रिंट्स, सिगरेट के टुकड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सील कर प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मुस्कान पिछले करीब पांच वर्षों से इस रेडलाइट एरिया में किराए का मकान लेकर रह रही थी और नर्तकी के रूप में काम कर रही थी। नगर थाना पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।













