कोसी के कटाव से दहशत में घूरन पंचायत के लोग, पक्के मकान तोड़कर बांध पर जाने को मजबूर

सुपौल सदर प्रखंड के घूरन पंचायत में कोसी नदी का रौद्र रूप लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि कई परिवार अपने कच्चे मकानों के साथ-साथ पक्के मकानों को भी तोड़कर सुरक्षित स्थान और बांध की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया तो बड़ी आबादी के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो जाएगा।

कोसी के कटाव से दहशत में घूरन पंचायत के लोग, पक्के मकान तोड़कर बांध पर जाने को मजबूर

DESWA DESK : सुपौल सदर प्रखंड के घूरन पंचायत में कोसी नदी का रौद्र रूप लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि कई परिवार अपने कच्चे मकानों के साथ-साथ पक्के मकानों को भी तोड़कर सुरक्षित स्थान और बांध की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया तो बड़ी आबादी के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो जाएगा।

इसी गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को घूरन पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर कोसी कटाव पर तत्काल रोक लगाने और कटाव प्रभावित परिवारों को पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन को बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी समर्थन दिया। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से कोसी की मार झेल रहे परिवारों को अब स्थायी समाधान चाहिए, सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। वहीं मुखिया प्रत्याशी नौशाद आलम ने आंदोलन को मजबूती देते हुए कहा कि मिन्नत रहमानी भाई, आप आगे चलिए, हम सभी आपके साथ हैं। जब तक हम सभी ग्रामीणों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री और मंत्री तक भी जाना पड़े, हम सभी आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

नौशाद आलम ने कहा कि ग्रामीणों के घर और जमीन कोसी कटाव की भेंट चढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने के साथ प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
इन्हीं मांगों को लेकर मिन्नत रहमानी और एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह के साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में पंचायत समिति सदस्य अनवर अली, पैक्स अध्यक्ष उमर फारूक, मुखिया अबू नसर, आजाद आलम, मो. अफरोज आलम, अबुल कैस, पूर्व उप मुखिया शामी अहमद, सरपंच सुरेन्द्र प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार झा, राजद नेता इरफान बिहारी, राजद नेता विद्या भूषण यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कटाव रोकने और पुनर्वास की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट