ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद जेल से बाहर आए, खान सर पर लगाया भाई की हत्या का आरोप, कल विराटनगर में मिली थी बॉडी
जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद ने सीधे तौर पर फैजल खान उर्फ खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद पर अपने भाई की हत्या की का आरोप लगाया है। बेऊर जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए रौशन आनंद बेहद भावुक और आक्रोशित नजर आए। उन्होंने सीधे तौर पर साजिश की बात करते हुए कहा कि खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने मिलकर मेरे भाई की हत्या करवाई है।
DESWA DESK : राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में सोमवार को एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ आ गया है। खान सर की कोचिंग पर हुए पथराव मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद दोपहर वे बेऊर जेल से बाहर आ गए।
जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद ने सीधे तौर पर फैजल खान उर्फ खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद पर अपने भाई की हत्या की का आरोप लगाया है। बेऊर जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए रौशन आनंद बेहद भावुक और आक्रोशित नजर आए। उन्होंने सीधे तौर पर साजिश की बात करते हुए कहा कि खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने मिलकर मेरे भाई की हत्या करवाई है।
जब तक मैं बाहर था, तब तक उसे कुछ क्यों नहीं हुआ? जैसे ही मुझे जेल भेजा गया, वैसे ही एक सोची-समझी साजिश के तहत मेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया गया। फैजल खान बहुत झूठ बोलता है। पहले उसने कहा कि गोली हमने चलाई, लेकिन अब वीडियो सामने आ चुका है कि गोली उसी ने चलवाई थी।
इस पूरे मामले में सबसे दुखद पहलू रौशन आनंद के भाई की संदेहास्पद स्थिति में मौत का है। रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल के कमरे से रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव बरामद हुआ था।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रिंस यादव की आंख पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है।
जेल से रिहा होने के तुरंत बाद रौशन आनंद बिना समय गंवाए सीधे अपने पैतृक जिले सहरसा के लिए रवाना हो गए हैं। आज सहरसा में उनके भाई प्रिंस का अंतिम संस्कार किया जाना है, जिसमें शामिल होने के लिए वे निकले हैं।