रिशुश्री के करीबी संतोष को एसवीयू ने उठाया, बहुचर्चित टेंडर घोटाले में खुला बड़ा राज

बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने टेंडर माफिया रिशुश्री के करीबी सहयोगी और 'मातोश्वरी' कंपनी के निदेशक संतोष कुमार को पटना से गिरफ्तार किया है।

रिशुश्री के करीबी संतोष को एसवीयू ने उठाया, बहुचर्चित टेंडर घोटाले में खुला बड़ा राज

DESWA DESK : बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने टेंडर माफिया रिशुश्री के करीबी सहयोगी और 'मातोश्वरी' कंपनी के निदेशक संतोष कुमार को पटना से गिरफ्तार किया है।

 संतोष कुमार पर रिशुश्री के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के जरिए वित्तीय लेनदेन और टेंडर मैनेज करने का आरोप है। संतोष मातोश्वरी और रिलायबल नामक कंपनियों का निदेशक था, जिनका संचालन रिशुश्री के इशारे पर किया जाता था। इन कंपनियों के माध्यम से सरकारी ठेके हासिल किए जाते थे। 

मुख्य आरोपी और टेंडर माफिया रिशुश्री को एसवीयू ने 28 मई को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में बंद है। इस टेंडर घोटाले में कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान दो आईएएस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, जो रिशुश्री के पैसों से विदेश यात्राओं पर गए थे।

अभी इस मामले में कई अन्य आईएएस अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। आपको बता दें कि रिशुश्री के ठिकानों पर छापेमारी में दो करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात, भारी मात्रा में नकद और 60 से अधिक जमीनों के दस्तावेज बरामद हुए थे।