पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, सीएम सम्राट चौधरी बोले- युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा-'युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।'

पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, सीएम सम्राट चौधरी बोले- युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी

DESWA DESK : नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली से बिहार तक छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुई आंदोलन की चिंगारी अब बिहार के कई जिलों तक पहुंच चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम और छात्रों के आक्रोश के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा-'युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।'

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  केंद्र की एनडीए सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश को भी साझा किया, जिसमें पीएम ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में कसकर कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

उधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बिहार में भारी बवाल देखने को मिला। पटना में गुरुवार को भी छात्र सड़कों पर उतर आए। हालांकि बुधवार की तरह स्थिति बेकाबू नहीं हुई और समय रहते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और प्रदर्शनकारी छात्रों को हटा दिया।

उधर, कटिहार में उस वक्त स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तीखा टकराव हुआ। समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।