रोहतास में मजदूर की हत्या के बाद भड़की हिंसा; आरोपी के घर आगजनी-तोड़फोड़, आधा दर्जन वाहन राख 

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक मजदूर की हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया ओर जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी कर दी जिससे हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, कार समेत आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर राख हो गए।

रोहतास में मजदूर की हत्या के बाद भड़की हिंसा; आरोपी के घर आगजनी-तोड़फोड़, आधा दर्जन वाहन राख 

DESWA DESK : रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक मजदूर की हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया ओर जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी कर दी जिससे हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, कार समेत आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर राख हो गए।

मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी चंद्रेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जोगिया गांव निवासी अजीत तिवारी के यहां मजदूरी करता था। काम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान अजीत तिवारी ने चंद्रेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान हुई गोलीबारी में आरोपी का पालतू कुत्ता भी घायल हो गया है। आरोपी के ाार से बड़ी संख्या में शराब की बोतल भी बरामद की गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

उधर, हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, और उन्होंने आरोपी के घर व दलान में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। जिले के दो दर्जन से अधिक थानों की पुलिस को भी जोगिया गांव में तैनात किया गया है ताकि कानून.व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए है।

रोहतास से रूपेश कुमार की रिपोर्ट