बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त : शाम पांच बजे तक मात्र 33 फीसदी ही वोटिंग, तीन अगस्त को आएंगे नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग का समय समाप्त हो गया है। शाम छह बजे निर्धारित समयसीमा खत्म होते ही सभी मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार द्वार बंद होने के समय जो मतदाता बूथ परिसर के भीतर कतारों में खड़े थे, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया गया है। इस उपचुनाव का आधिकारिक और अंतिम मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग द्वारा आंकड़ों का मिलान पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा। शाम पांच बजे तक 33.57 फीसदी ही मतदान हुआ था।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त : शाम पांच बजे तक मात्र 33 फीसदी ही वोटिंग, तीन अगस्त को आएंगे नतीजे

DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग का समय समाप्त हो गया है। शाम छह बजे निर्धारित समयसीमा खत्म होते ही सभी मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार द्वार बंद होने के समय जो मतदाता बूथ परिसर के भीतर कतारों में खड़े थे, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया गया है।

इस उपचुनाव का आधिकारिक और अंतिम मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग द्वारा आंकड़ों का मिलान पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा। शाम पांच बजे तक 33.57 फीसदी ही मतदान हुआ था। बांकीपुर उपचुनाव में  त्रिकोणीय मुकाबले के बीच 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। राजधानी पटना के सबसे हाई.प्रोफाइल शहरी विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में इसबार मुकाबला बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी थी। मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है, जहां बीजेपी के नीरज सिन्हा, आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच मुख्य मुकाबला है।

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में अपनी साख बचाए रखने की चुनौती है, वहीं जन सुराज और राजद ने शहरी मतदाताओं के बीच सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह वोटिंग की रफ््तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कुछ तेजी आई। झमाझम बारिश के कारण भी कई मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में वोटरों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि दोपहर बाद बादलों के छंटने के साथ ही बूथों पर आवाजाही थोड़ी बढ़ी, लेकिन बांकीपुर का पारंपरिक सुस्त वोटिंग का ढर्रा इस बार भी कायम दिखा। 

बांकीपुर में मतदान का प्रतिशत अन्य क्षेत्रों की तुलना में हमेशा कम रहा है। 2025 के विधानसभा आम चुनाव में भी इस सीट पर महज 41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इस बार भी कुल वोटिंग प्रतिशत इसी के आसपास रहने के आसार जताए जा रहे हैं। मतदान समाप्ति के साथ ही सभी ईवीएम और वीवी-पैट मशीनों को कड़े सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में सील किया जा रहा है। तीन अगस्त को जब मतों की गिनती होगी तब साफ होगा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा के विकास के दावे, जन सुराज के बदलाव के नारे या फिर राजद के बदलाव के वादे पर अपनी मुहर लगाई है।