इस बार फिर डूबेगा जवनिया या प्रशासनिक पहल रंग लाएगी, इतने करोड़ से कराया जा रहा कटाव निरोधी कार्य ?

जवनिया गांव को इस बार डूबने से बचाने के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ पूर्व सभी तैयारी पुख्ता किए जा रहे हैं और सरकार के आला अधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पिछले वर्ष बाढ़ ने इस गांव में भारी तबाही मचाई थी। आज जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जवनिया गांव में गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

इस बार फिर डूबेगा जवनिया या प्रशासनिक पहल रंग लाएगी, इतने करोड़ से कराया जा रहा कटाव निरोधी कार्य ?

DESWA DESK : जवनिया गांव को इस बार डूबने से बचाने के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ पूर्व सभी तैयारी पुख्ता किए जा रहे हैं और सरकार के आला अधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पिछले वर्ष बाढ़ ने इस गांव में भारी तबाही मचाई थी। आज जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जवनिया गांव में गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सचिव ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली तथा चल रहे कार्यों पर उनका फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने गंगा नदी के निरंतर कटाव से उत्पन्न चुनौतियों को साझा करते हुए कटाव निरोधी एवं संरक्षण कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर एवं जवनिया गांवों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए लगभग 1200 मीटर लंबाई में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में 52 करोड़ 56 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

डॉ. सिंह ने कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि मानसून की संवेदनशीलता को ध्यान में रख कर सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा कटाव निरोधी कार्यों को हर हाल में अगले एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने अभियंताओं एवं संवेदकों को कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।

सचिव ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर एवं जवनिया सहित आसपास के गांवों को गंगा नदी के कटाव से प्रभावी सुरक्षा मिलेगी तथा स्थानीय आबादी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। निरीक्षण के दौरान विभाग के वरीय अभियंताए कार्यपालक अभियंता तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।