हाईटेंशन बिजली के करंट से चार महिलाओं की हुई मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के दरगाह होन्नूर गांव में बुधवार को हाईटेंशन बिजली का तार का करंट लगने से चार महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाई टेंशन तार टूटकर एक खेत में मक्का फसल की काट रही महिलाओं के एक […]

हाईटेंशन बिजली के करंट से चार महिलाओं की हुई मौत
IMG 20221102 230426

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के दरगाह होन्नूर गांव में बुधवार को हाईटेंशन बिजली का तार का करंट लगने से चार महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाई टेंशन तार टूटकर एक खेत में मक्का फसल की काट रही महिलाओं के एक समूह पर गिर गई। मृतकों की पहचान पार्वती, शंकरम्मा, मंगा और रत्नम के रूप में की गई है। गंभीर रूप से झुलसी तीनों महिलाओं को बेल्लारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।